बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
बैरसिया। आयु हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा स्पेशलिटी एक निजी अस्पताल का रविवार को पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि आकस्मिक इलाज ऑपरेशन थिएटर आईसीयू बच्चा वार्ड सहित अन्य तरह की सुविधायुक्त इस अस्पताल के खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। मेरी ओर से अस्पताल संचालक,पार्षद चंचल खत्री,सरपंच राघवेंद्र गुर्जर,ज्योति पालीवाल,कविता पालीवाल, एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं।वही इस मौके पर अस्पताल संचालक चंचल खत्री ने कहा कि हम लोग सेवा भाव से इस अस्पताल का संचालन करेंगे।गरीब मरीजों को कम से कम कीमत पर अच्छी स्वास्थ सेवा मुहैया कराएंगे।पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर ,जिला पंचायत अध्यक्ष राम कुंवर नौरंग सिंह गुर्जर,पूर्व विधायक जोधा राम गुर्जर,पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़,जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अनोखी मानसिंह पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़,अवनीश भार्गव,पूर्व विधायक ब्रह्मानंद रत्नाकर,अरुण श्रीवास्तव,रामभाई मेहर,पार्षद डल्लू गुप्ता,समाजसेवी दीपक दुबे,द नेशनल पावर ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष जयनारायण बैरागी,सभी पार्षद एवं नगर के जन प्रतिनिधि,उपस्थित रहे।
![]()





