आज 556वां प्रकाश पर्व सीहोर में धूम-धाम से मनाई गई गुरु नानक जयंती, गुरुद्वारों में उमड़ी संगत

सीहोर क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा

आज 556वां प्रकाश पर्व सीहोर में धूम-धाम से मनाई गई गुरु नानक जयंती, गुरुद्वारों में उमड़ी संगत

समानता का संदेश: गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को किया याद, ‘एक ओंकार’ का संदेश गूंजा

सीहोर स्थित गंगा आश्रम गुरुद्वारे में गुरुनानक जयंती का 556वा प्रकाश गुरुपर्व पर्व बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारे में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
गुरु प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में विशेष पाठ, कीर्तन, सत्संग, प्रभात फेरी और अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों लोगों ने प्रसाद चखा।
दिन भर के आयोजनों के बाद भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसकी अगुवाई पूज्य गुरुजनों ने की। इस नगर कीर्तन में पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही, एक अखाड़ा भी निकला, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़ों तक ने शानदार करतब दिखाए
नगर कीर्तन गुरुद्वारे से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापस गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे नगर में लोगों ने पलकें बिछाकर लोगो ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद, नगर पालिका सीहोर समेत अनेक संगठनों और आमजनों ने पुष्प वर्षा कर गुरुनानक जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
पूरा नगर आज गुरु वाणी,कीर्तन, सत्संग, की मधुर आवाज से गूंज रहा था दिन भर चले आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री ओर वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस पर्व पर अरदास करने सीहोर गुरुद्वारे पहुंचे

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search