अभा ग्राहक पंचायत ने SDM को पार्वती नदी पर वैकल्पिक पुल बनाने सौंपा ज्ञापन

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


बैरसिया।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल जिला ग्रामीण अंतर्गत नगर बैरसिया इकाई द्वारा बुधवार को नगर अध्यक्ष नीरज नामदेव के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचकर बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा को ज्ञापन पार्वती नदी के पुल के क्षतिग्रस्त होने और जन असुविधा होने के संबंध में दिया गया। नगर ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा की पार्वती नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने और मार्ग बंद होने से नरसिंहगढ़ और राजगढ़ जिले से बैरसिया का संपर्क टूट गया है। ग्रामीण जन अपनी स्वास्थ आदि एवं दैनिक जरूरतों के संबंध में यात्रा नही कर पा रहे हैं दूरस्थ अंचल से इलाज आदि कराने और बच्चों को स्कूल भेजने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।वैकल्पिक मार्ग भी नदी में जल भराव के कारण बंद हो गया है।ऐसे में वैकल्पिक पुल बनाया जाना ही आवश्यक है। ग्राहक पंचायत ने एसडीएम आशुतोष शर्मा से वैकल्पिक पुल बनाने की मांग की है। इस मौके पर खजान सिंह ठाकुर,नगर इकाई अध्यक्ष नीरज नामदेव,एडवोकेट जितेंद्र भटनागर,कमलेश रजक,सोनू राजपूत समेत अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की नगर टीम के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search