श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा
मो,9617412820
हैडिंग//अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने श्यामपुर पहुंच कर विशाल धार्मिक सभा को संबोधित किया 
सीहोर जिले के श्यामपुर आगमन क्षेत्रीय राजनीति और धार्मिक गलियारों में काफी चर्चा का विषय रहा श्यामपुर पहुंचने पर संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा डॉ. तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया गया। सभा स्थल पर भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।
हिंदू एकता पर जोर: डॉ. तोगड़िया ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता और अखंडता को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित होकर ही वर्तमान चुनौतियों का सामना करना होगा।उन्होंने अक्सर अपनी सभाओं में जनसंख्या नियंत्रण कानून, समान नागरिक संहिता और हिंदुओं के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के मुद्दों को प्राथमिकता दी है, जिसका जिक्र उन्होंने इस सभा में भी किया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के माध्यम से उन्होंने युवाओं को धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया
डॉ. तोगड़िया का यह दौरा संगठन की जमीनी पकड़ को मजबूत करने और आगामी समय के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीहोर के श्यामपुर में उनके इस प्रवास ने स्थानीय स्तर पर धार्मिक और सामाजिक विमर्श को एक नई दिशा दी है।
डॉ. तोगड़िया अपने मुखर अंदाज और “हिंदू ही आगे” जैसे अभियानों के लिए जाने जाते हैं। श्यामपुर की इस सभा में भी उनका वही चिर-परिचित अंदाज देखने को मिला एवं इस सभा में प्रांत के पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी एवं प्रखंड के पदाधिकारी सम्मिलित हुए
एवं सीहोर जिला अध्यक्ष मनीष मेवाड़ा के द्वारा कार्यक्रम के समापन के बाद समस्त कार्यकर्ताओं एवं शासन प्रशासन पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया
सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट
![]()








