बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
बैरसिया। रविवार को हिंदू नव वर्ष के मौके पर समाजसेवी जगदीश सेन द्वारा भगवान विश्वकर्मा मंदिर के सामने निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया।आपको बता दें कि वार्ड पार्षद,हिंदू उत्सव समिति,द नेशनल पावर ग्रुप के सदस्यों ने प्याऊ का विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन ग्रामीण भोपाल के अध्यक्ष, समाजसेवी जगदीश सेन ने हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष सुनील धाकड़,द नेशनल पावर ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष जय नारायण बैरागी,पत्रकार श्याम साहू,पार्षद नितिन जैन,मालवीय समाज अध्यक्ष धीरज मालवीय,भगवानसिंह सचिव,विश्वकर्मा मंदिर अध्यक्ष पप्पू विश्वकर्मा,जगदीश विश्वकर्मा अशोक शर्मा,विनोद दांगी,हरी दादा मीणा,डॉ मोहन जाटव सहित अनेक लोगों का फूल मालाए पहनाकर एवं साफा बांध कर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान जगदीश सेन ने बताया कि धर्म ग्रंथो के अनुसार प्याऊ का निर्माण करना बहुत ही पुण्य का कार्य माना जाता है। गर्मी के दिनों में पानी की कमी भी रहती है। इसी को देखते हुए प्याऊ की व्यवस्था करवाई गई है ताकि राहगीरों को शीतल जल मिल सके। गौमाता भी पानी पी सकें।
![]()





