स्मार्ट मीटर का शिकंजा: अब नहीं चलेगी बिजली चोरी*

सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा

स्मार्ट मीटर का शिकंजा: अब नहीं चलेगी बिजली चोरी*

एंकर: बिजली चोरी रोकने के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। मध्य प्रदेश विद्युत विभाग (MPEB) ने स्मार्ट मीटर के जरिए चोरी और छेड़खानी करने वालों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। ओर स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी करने की कोशिश करने वाले मीटर धारकों पर विद्युत मंडल विद्युत चोरी के केश बना रहा है

एम पी ई वी अधिकारी का कहना है की स्मार्ट मीटर अपनी ‘स्मार्ट’ तकनीक की वजह से सीधे हमारे हेड-एंड सिस्टम से जुड़े होते हैं। यदि कोई मीटर के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी या टेंपरिंग करता है, तो इसका तुरंत अलर्ट संबंधित जोन और अधिकारियों तक पहुँच जाता है।

मुख्य बातें:

कनेक्शन बाईपास करने या मीटर रोकने की कोशिश अब तुरंत पकड़ी जाएगी।

सिस्टम बिजली खपत के समय और पैटर्न के आधार पर गड़बड़ी का संकेत देता है।

विभाग अब इन संकेतों के आधार पर सटीक चेकिंग कर कई मामले पकड़ रहा है।

निष्कर्ष: अब बिजली चोरी करना न केवल मुश्किल बल्कि नामुमकिन होगा। स्मार्ट मीटर से छेड़ खानी ओर बिजली चोरी से बचे वरना हो जाएगी कानूनी कार्रवाई

खुलासा न्यूज सीहोर से राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

 

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search