सी एम राइज स्कूल बैरसिया में मनाया गया शिक्षक दिवस 

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


बैरसिया। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के आदेश के अनुक्रम में शासकीय ठाकुर लाल सिंह सी एम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरसिया में 5 सितम्बर दिन गुरुवार को विद्यालय में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी दीपक दुबे एवं मुख्य वक्ता राजीव शर्मा प्रांतीय सचिव मध्यप्रदेश शिक्षक संघ रहे। विशेष अतिथि पार्षद रणधीर सिंह राजपूत एवं पत्रकार रामबाबू मालवीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीनारायण मिस्र ने की कार्यक्रम की व्यवस्था संचालन साजिया खान ने की कार्यक्रम के प्रभारी चंद्रभान कुशवाह,सहयोगी मदन गोपाल नामदेव रहे। कार्यक्रम में मां सरस्वती जी के पूजन अर्चन के पश्चात छात्राें एवं शिक्षकों के उदबोदन के साथ ही सभी अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सी एम राइज स्कूल बैरसिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। बच्चों ने तिलक लगाकर कर शिक्षकों का स्वागत , सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में अथितियों का आभार प्रकट राजेश कुमार शर्मा शिक्षक द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टॉफ, छात्र/छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search