श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर घर-घर गूंजे नंद के आनंद भयो जय ।हो यशोदा लाल की

भेरूंदा खुलासा
धर्मेंद्र योगी

मों,9165626040

नगर भेरूंदा में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व पर नगर के सभी मंदिर रोशनी से जगमगा रहे और फूल मालाओं से मंदिरों को सजाया गया। और नगर के सभी नगर वासियों द्वारा अपने अपने घरों में भी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर झांकियां बनाई गई इन्हीं झांकियां में से सुदामा पुरी में भी यादव परिवार द्वारा एक भाव्य झांकी बनाई गई जिसमें झांकी के माध्यम से कृष्ण जन्म को चरितार्थ किया गया जिसे देखने और कृष्ण लाला के दर्शन के लिए नगर के लोगों का तांता लग रहा सभी भक्तों द्वारा भजन पूजन कर लगाए छप्पन भोग।

oplus_0

 

भैरूंदा नगर सहित क्षेत्र में जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर रोशनी से जगमग रहे और फूल-मालाओं से सजी उनकी दीवारें खिली-खिली दिखी। मोरपंख से प्रांगण सजे रहे और घंटा-घड़ियालों के बीच ‘हाथी-घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की’ के स्वर से मानो आसमान तक गूंज उठा। इस अवसर पर जगह-जगह पंडाल सजे रहे। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमो , मटकी फोड़ का भी आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से ही भगवान कृष्ण के भक्तों से मंदिरों में भीड़ लगी रही। लोगों ने मंदिरों में शीश नवाकर भगवान से सुखद जीवन की कामना की है। कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार के लिए घर घर बाल गोपाल को सुंदर वस्त्रों से सजाने के साथ ही भगवान नंदलाल के लिए झूले भी तैयार किये गये। ‘जय कन्हैया लाल की..’ जयकारे के बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मध्य रात्रि तक कई स्थानों पर मनाया गया।

oplus_0
oplus_0

शहर में स्कूलों में व अपने घरों पर छोटे बच्चों को कान्हा व राधा की पोशाक पहनाकर उनका साज-श्रंगार कर रूप धरा गया। शहर के विभिन्न मौहल्लों में बच्चों ने कान्हा द्वारा माखान खाने व गोपियों संग मुरली बजाने की लीला को भी दर्शाया गया।

 

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search