शाला के सभी बच्चों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा गणवेश वितरित की

राजकुमार मेवाड़ा की रिपोर्ट//शाला के सभी बच्चों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा गणवेश वितरित
शासकीय माध्यमिक विद्यालय धनखेड़ी के समस्त बच्चों को शाला परिवार की और से शाला में दर्ज कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चों को लोवर टी-शर्ट टाई बेल्ट जूते मौजें पेन कापी एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।
शाला के पांच शिक्षकों द्वारा 55000/- की धनराशि एकत्रित की गई तथा एकत्रित राशि से सभी बच्चों को पूर्ण गणवेश एवं शैक्षणिक सामग्री का क्रय कर वितरण सहायक संचालक विकास खंड शिक्षा अधिकारी महोदया सुश्री दीपा कीर के कर कमलों द्वारा करवाया गया।
इस अनूठी पहल के बारे में शाला प्रमुख ध्दारा बताया गया कि ग्राम के अन्य बच्चे जो अशासकीय विद्यालयों में जाते है वह एक गणवेश में रहते हैं उन्हें देखकर हमारी शाला के बच्चे को मायूसी होती थी तभी शाला परिवार के सभी शिक्षको ने ग्यारह ग्यारह हजार रूपए एकत्रित कर सभी बच्चों के लिए पूर्ण सामग्री क्रय की
अब शासकीय विद्यालयों के बच्चे भी अशासकीय विद्यालयों की तरह लगने लगेंगे।
सहायक संचालक विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर ने शिक्षकों की इस शानदार पहल का स्वागत किया तथा विकास खंड के सभी विद्यालयों को माध्यमिक शाला धनखेड़ी के शिक्षकों की पहल का अनुशरण हेतु प्रेरित करने पर जोर दिया।
आज के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना से शुरू हुई तथा शाला के बच्चों द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छो से किया गया तथा सम्मान स्वरूप शाला के नाम से अंकित पट्टीका सभी अतिथियों को श्रीफल पेन सहित भेंट की गई।
इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर ग्राम सरपंच श्री राजेश वर्मा संकुल प्राचार्य श्री रधुवंश पाठक जनशिक्षक श्री श्याम प्रजापति जनशिक्षक रामेश्वर पाटिल हाई स्कूल कचनारिया प्राचार्य श्री
आर सी राठौर, हाई स्कूल खजूरिया प्राचार्य श्री बलवीर राठौर बीएसी श्रीमती योगिता लोधी, प्रांत शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री संजय सक्सेना, प्रदीप नागिया परमानंद पाटिल श्यामपुर संकुल से उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन शाला प्रमुख श्री दिनेश विश्वकर्मा द्वारा किया गया इस शानदार पहल के लिए सहायक संचालक सुश्री दीपा कीर ने शाला के शिक्षक दिनेश विश्वकर्मा, श्रीमती अमिता राठौर, श्रीमती प्रतिमा शाक्य अविनाश ठाकुर श्रीमती नीतू सक्सेना का स्वागत किया तथा सराहनीय कदम का स्वागत किया।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search