बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
वार्ड वासियों ने एवं वरिष्ठ जनों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वार्ड पार्षद को साफा बांधकर, पुष्प मालाएं पहनाकर उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया। सोमवार को नगरपालिका परिषद बैरसिया द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 10 में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। आपको बता दें कि शिविर के पहले सुबह सुबह ठंड एवं हल्के कोहरा के बीच सुहाने मौसम में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़, मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योति शिवहरे तथा परिषद की पूरी टीम ने वार्ड में साफ- सफाई की। वहीं दूसरी और नगर पालिका को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बैरसिया के लैंडिया तालाब पर लगेगा 8 करोड़ का फिल्टर प्लांट। अध्यक्ष प्रतिनिधि तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने झाडू लगाकर स्वच्छता रखने का संदेश दिया। आयोजित शिविर में शासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु वार्डवासियों ने आवेदन जमा किए जिसमें कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए इस मौके पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौर वार्ड पार्षद सुनील खटीक मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति शिवहरे सहित परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]()





