रायसेन, मण्डी दीप के कथित चार पत्रकारों पर एफ आई आर दर्ज

लोकेशन सीहोर/राजकुमार मेवाड़ा

रायसेन, मण्डी दीप के कथित चार पत्रकारों पर एफ आई आर दर्ज

अमित ठाकुर, प्रकाश दुबे, संजना मीणा, सुहानी यादव पिछले कई दिनों से कर रहे थे मेडिकल संचालकों से आड़ी बाजी

सीहोर से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं पिछले कई दिनों से मेडिकल संचालक कथित पत्रकारों की ड़ी बाजी से परेशान थे आए दिन कुछ लोग कथित पत्रकार बनकर मेडिकल संचालकों पर जिले में पैसे कीअ अड़ी बाजी कर रहे थे जिसको लेकर जिला दवा विक्रेता संघ जिला अध्यक्ष उमेश शर्मा और जिला सचिव नरेश वर्मा के नेतृत्व में कई मीटिंग इस विषय को लेकर राखी गई थी
दवा विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष उमेश शर्मा द्वारा हमे बताया गया की ये लोग पूरे जिले में मेडिकल संचालकों पर गलत तरीके से वीडियो बनाकर उन से पैसे मांग रहे थे
दवा विक्रेता संघ ने इस विषय पर सबसे विचार विमर्श कर के इन्हें दबोचने की प्लानिंग की ओर आज ये सीहोर में मेडिकल संचालकों से अड़ी बाजी कर रहे थे जिसकी सूचना हम ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने इन्हें पकड़ा और इनसे पत्रकार होने के वैध दस्तापेज मांगे जिन्हें ये उपलब्ध नहीं करा पाए हैं इनमें से एक व्यक्ति जिसका नाम अमित ठाकुर है पुलिस ने जब जानकारी ली तो पता चला की इस पर रायसेन जिले में अड़ी बाजी के मामले पहले से एक मामला दर्ज है
मेडिकल संचालकों द्वारा इनके पैसे लेने के कई सबूत पेश कर कथित पत्रकारों पर मामला दर्ज करने की मांग की
जिस पर पुलिस ने पूरे घटना क्रम की जांच के बाद मामला दर्ज कर कथित पत्रकारों जो रायसेन, मण्डी दीप जिले के है
अमित ठाकुर, प्रकाश दुबे, संजना मीणा, सुहानी यादव को गिरफ्तार कर एफ आई आर दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है

खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search