दीपिका पादुकोण अक्सर अपने एयरपोर्ट लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह एकदम अलग अंदाज में नजर आईं। दीपिका ने एयरपोर्ट पर यलो टीशर्ट- ब्लू पैंट में स्पोर्टी लुक कैरी किया है। इस लुक को उन्होंने व्हाइट शूज और सनग्लासेस और ब्राउन हैंडबैग के साथ कम्पलीट किया है। जिसमें वह काफी कूल लग रही हैं।
फैंस ने बताया क्वीन
दीपिका के फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आया। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ब्यूटी’। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये दुनिया में सबसे फेमस और लोकप्रिय लोगों में से एक है, और इतनी विनम्रता, शर्मिंदगी, कोई स्टारडम नहीं है! यही मानसिकता है, यही परवरिश है!