भारतीय हिंदू नववर्ष पर माधव महाकाल आश्रम में किया गया पेंशनर्स सम्मान
सीहोर। हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 सनातनी महापर्व के पावन अवसर पर शंखनाद वरिष्ठ श्रेष्ठ ज्येष्ठ जनों के सानिध्य में वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा 22 मार्च दिन बुधवार 2023 को श्री माधव महाकांल आरोग्य आश्रम परिवार सीवन तट सीहोर में पूज्य गुरुदेव धर्मरक्षक पंडित दुर्गा प्रसाद जी कटारे बाबा, कथा व्यास पंडित मोहितरामजी पाठक आचार्य महामंडलेश्वर पंडित अजय पुरोहित, सीहोर विधायक सुदेश राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, किशोर कौशल, सतीश राठौर, राजेंद्र चौधरी, दीपक शर्मा, मेघा परमार, संपूर्ण माधव महाकाल आश्रम समिति परिवार साथ में अग्रवाल महिला मंडल, चौरसिया महिला मंडल, भाजपा महिला मंडल, तिब्बत महिला मंडल, माधव महाकाल सेवा समिति महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में शहर व आसपास क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। उक्त आयोजन में वरिष्ठ पेंशनर्सगणों को अंगवस्त्र श्रीफल व पुष्पहारों से सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री माधव महाकाल आरोप आश्रम परिवार द्वारा साथ ही गौ पूजन, गौ ग्रास, गुड़ पूड़ी का भोग लगा गौ-ग्रास गौ-पूजन कराया गया। उक्त पावन अवसर पर सभी नागरिकगणों सनातनी जन्म माता बहनों को आश्रम परिवार कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।