बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
शुक्रवार को बस स्टैंड रेन बसेरा व्यापारी संघ द्वारा बैठक का आयोजन रखा गया जिसमें रेन बसेरा समिति के अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए आपको बता दें कि बैरसिया के अंबेडकर पार्क में SDM आदित्य जैन द्वारा रेन बसेरा स्थित दुकानों को नवीनी करण करके देने के लिए लागत मूल्य को लेकर मीटिंग रखी गई।जिसमें 35 वर्ष पुराने स्थित बस स्टैंड रेन बसेरा को तोड़कर नवीन प्लाजा निर्माण करने के लिए पुराने दुकानदारों से लागत मूल्य ₹10 लाख की मांग रखी गई। जिसमें व्यापारी समिति के अध्यक्ष विनय साहू ने सभी की सहमति लेकर ₹5लाख की राशि देना स्वीकार किया। सारे व्यापारी पिछले 35 वर्षों से बहा पर व्यापार कर रहे हैं एकमात्र उनकी जीविका का साधन लागत मूल्य नगर पालिका द्वारा अधिकतम रखा गया जो सभी व्यापारियों ने असहमति जताई। सभी ने एकमत होकर ₹5 लाख की राशी किश्तों के रूप में देने की सहमति जताई है। वही व्यापारी संघ के सदस्यों द्वारा शासन प्रशासन द्वारा न्याय मिलने की गुहार लगाई गई।अब देखना यह है कि शासन प्रशासन द्वारा हमारे और हमारे व्यापारी संघ के सदस्यों के साथ क्या न्याय होता है समिति अध्यक्ष विनय साहू। इस मौके पर उपाध्यक्ष लोकेश साहू, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव विनोद कुमार कुशवाह सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।