द नेशनल पावर ग्रुप के प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया  

भोपाल खुलासा रामबाबू मालवीय


बैरसिया। द नेशनल पावर ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष पं.जयनारायण बैरागी का जन्मदिन बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। आपको बता दें की सर्वप्रथम बैरागी ने अपने माता-पिता के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात अपने ईष्ट देवी देवताओं के चरणों में माथा टेक कर अपनी अरदास लगाई। साथ ही साथ ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे पहली रोटी गाय के नाम गौ सेवा रथ के माध्यम से गौ शाला जाकर गौ माता को भोजन कराया। और अपने परिवार सहित प्राचीन झिरिया मंदिर परिसर में श्री सत्यनारायण भगवान की कथा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया। जहां अयोजन का शुभारंभ भारत माता की आरती करके कराया गया। जिसमें पुर्व सैनिकों का भगवा वस्त्र भेंट कर, पुष्प मालाओं से सम्मानित किया गया। दूसरी ओर ईष्ट मित्रों, रिश्तेदारों परिवार जनों एवं शुभचिंतकों ने सुमधुर भजनों का रसपान करते हुए , ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष जयनारायण बैरागी को साफा बांधकर , पुष्प मालाएं पहनाकर एवं पुष्प कुछ भेंट कर जन्म दिवस की शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित कीं।साथ ही बैरागी के उज्जवल भविष्य, स्वास्थ्य एवं समृद्ध जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं जयनारायण बैरागी ने सभी को धन्यवाद देते हुए हृदय से आभार प्रकट किया।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search