श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की दीवारों का हुआ कायाकल्प भोपाल रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय श्यामपुर मैं विद्यालय प्राचार्य डॉक्टर के एस बघेल उप प्राचार्य रीता खत्री एवं कला शिक्षक डॉक्टर अरविंद ठाकुर के निर्देशन में आर्ट क्लब छात्र-छात्राओं ने वर्ली पेंटिंग के माध्यम से विद्यालय की दीवारों में चित्रकला कर विद्यालय का सौंदर्य करण किया जहां विद्यालय का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहता है वही कला कौशल में भी छात्र-छात्राएं पीछे नहीं है छात्र-छात्राओं ने दीवारों को ही कैनवस बना डाला और खूबसूरती से चित्रों को दीवारों पर रंग और तूलिका के माध्यम से कर दिया भारतीय संस्कृति के अनेक पहलुओं को दिखाया शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत अनेक कौशल विकास के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिससे छात्रों के मन मस्तिष्क पर पढ़ाई का दबाव ज्यादा ना रहे बैकलेस एक्टिविटी के तहत छात्र छात्राओं ने अपना हुनर चित्रकला के माध्यम से दिखाए समय-समय पर ऐसे अनेक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं की बौद्धिक विकास के लिए प्रशिक्षण मिट्टी के द्वारा मूर्तियां बनाना लकड़ी की को काटकर कलाकृति बनाना बlस को जोड़ जोड़ कर नई कलाकृतियां तैयार करना जैसे अनेक प्रशिक्षण बच्चों को दिए जाते हैं जिससे वह प्रशिक्षित होकर समाज में अपना अच्छा स्थान प्राप्त कर सके और स्वरोजगार उत्पन्न कर सकें इस तरह के कार्यक्रमों में समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहता है
राजकुमार मेवाड़ा श्यामपुर खुलासा न्यूज 
![]()





