सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा
मो,9617412820
नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली, सीहोर द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत दिनांक 21 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली, सीहोर द्वारा पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत तथा नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1, सीहोर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का विषय “नशे से दूरी है जरूरी” एवं “नशे के दुष्प्रभाव” रखा गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध लेखन, ड्रॉइंग (चित्रकला), पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित करते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के सामाजिक, मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता का संकल्प कराया गया।
सीहोर पुलिस आमजन से अपील करती है कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान में सहभागी बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं थाना कोतवाली, सीहोर का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
![]()






