श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा मो,9617412820
नवोदय विद्यालय श्यामपुर में
स्थापना दिवस मनाया गया
भोपाल रोड स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय श्यामपुर में स्थापना दिवस का आयोजन किया गया सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य डॉक्टर के एस बघेल उप प्राचार्य बी पी एस यादव द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात सभी शिक्षक साथियों एवं कैप्टन छात्रों ने राजीव जी को याद किया प्राचार्य द्वारा उद्बोधन में बताया गया कि एक कार्यक्रम के दौरान किसी छात्र ने राजीव जी से पूछ लिया की दून स्कूल की तरह अन्य छात्रों के लिए भी स्कूल बन सकते हैं यह बात राजीव जी को परेशान कर गई उन्होंने तय किया कि इस तरह का एक मॉडल स्कूल बनना चाहिए कि ग्रामीण गरीब आदिवासी पिछड़े छात्र-छात्राओं एवं कम आए वाले छात्र छात्रों के लिए उच्चतम स्तर की शिक्षा दी जाए उसे समय की सरकार में मंत्री श्री नरसिंह राव जी से बात कर उन्होंने नवोदय विद्यालय की परिकल्पना को साकार किया छात्र-छात्राओं ने भी राजीव जी के जीवन पर प्रकाश डाला कन्नड़ शिक्षक गिरीश कुमार द्वारा राजीव जी को याद किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन संगीत शिक्षक श्याम सुंदर भट्ट द्वारा किया गया इस अवसर पर नरेश मिश्रा वर्षा विश्वनाथ साकेत गुप्ता अजय गुप्ता आरती प्रजापति साधना शर्मा अरविंद ठाकुर असलम अजय आर्य जैसी वर्गिस सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा
राजकुमार मेवाड़ा खुलासा न्यूज जिला क्राइम रिपोर्टर
![]()





