द नेशनल पावर ग्रुप करायेगा निशुल्क हवाई जहाज द्वारा अयोध्या में रामलला के दर्शन

भोपाल खुलासा रामबाबू मालवीय


भोपाल। द नेशनल पावर ग्रुप के सदस्यों के माता पिता को होंगे श्री राम लला के दर्शन। इस ग्रुप द्वारा निरंतर विभिन्न प्रकार की सामाजिक एवं धार्मिक सेवाएं की जा रही हैं। आपको बता दें कि द नेशनल पावर ग्रुप पिछले कई वर्षों से शरद ऋतु के समय, असहाय एवं बुजुर्गों को कम्बल वितरण, शासकीय चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों के लिए रजाई – गददे की व्यवस्था, निर्धन व असहाय व्यक्तियों के लिए अतिम संस्कार हेतु 2 कुंठल 25 किलो लकड़ी की दान स्वरूप व्यवस्था, प्रति वर्ष माँ हरसिद्धि दरबार तरावली में पद यात्रा एवं विशाल भण्डारा,श्रीमद भागवत कथा, श्रीराम कथा , श्री शिव महापुराण कथा सहित अनेक आयोजन,सर्व समाज कन्या विवाह,भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान,छात्र-छात्राओं का सम्मान, वरिष्ठ समाज सेवियों का सम्मान,वरिष्ठ समाज सेवी महिलाओं का सम्मान,सांस्कृतिक कार्यक्रम,शहिदों को श्रद्धांजली एंव गरवा महोत्स्व, खेल प्रतियोगिताऐं , गौ सेवा हेतु पहली रोटी गाय के नाम से गौसेवा रथ का संचालन, बेसहारा गायों का इलाज़, श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ जैसे अनेक कार्यों में निमित्त बने। इसी कड़ी में ग्रुप के सभी सदस्यों के माता-पीता को तीर्थ यात्रा हेतु हवाई जहाज के माध्यम से अयोध्या धाम भेजा जायेगा। यह सेवा द नेशनल पावर ग्रुप एवं जननायक श्रृष्टि कल्याण सेवा समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15अगस्त 2024 से प्रारम्भ की जावेगी।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली, ऑपरेशन

Loading

Search