थाना पार्वती (आष्टा) हमला मामला पुलिस ने 4 मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीहोरMP राजकुमार मेवाड़ा

 

हेडिंग//थाना पार्वती (आष्टा) हमला मामला पुलिस ने 4 मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

सीहोर जिले के थाना पार्वती क्षेत्र में करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी कारवाही करते हुए 21 दिसंबर को हुई हिंसा और तोड़फोड़ के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान की है। अब तक 04 मुख्य आरोपियों—अकील अहमद, अलीम उद्दीन, फिरोज उद्दीन और मुजफ्फर उद्दीन को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

अधिकारियों के अनुसार, घटना में शामिल अन्य असामाजिक तत्वों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

 

खुलासा न्यूज सीहोर से राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search