सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा
मो,9617412820
जिला सीहोर में ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान और ‘मुस्कान अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 
अनुभाग सीहोर के अन्तर्गत शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के अंतर्गत किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा पूजा शर्मा द्वारा छात्राओं को उनके अधिकारों और क़ानूनी प्रक्रिया के विषय में अवगत कराया गया साथ ही आत्म सुरक्षा को आवश्यक सुझाव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी तथा साइबर अपराध के संबंध में जानकारी प्रदान की गई |
उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा के साथ महिला सुरक्षा शाखा सीहोर से सहायक उपनिरीक्षक संजय पाठक आरक्षक शुभम रघुवंशी आरक्षक कुलदीप विश्वकर्मा आरक्षक दीपक उपस्थित रहे
अनुभाग आष्टा के अंतर्गत थाना जावर में शासकीय महाविद्यालय जावर में उप निरी सन्तोष सिहं विश्वकर्मा ने समाज मे पुलिस की भूमिका, पुलिस की कार्यशैली , साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा एवं जागरूकता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी । महिला सशक्तिकरण पर चर्चा, पुलिस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा ओर सशक्त वातावरण प्रदान करने के संबंध मे चर्चा की गई सांथ ही महिला हेल्पलाईन, वन स्टॉप सेंटर के संबंध मे जानकारी, कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों के संबंध मे चर्चा करने के साथ विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं डिजिटल सतर्कता के बारे में जागरूक किया । द्वितीय वक्ता आरक्षक राहुल सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव एवं उससे जुड़े जोखिमों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी
खुलासा न्यूज सीहोर जिला क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की रपोर्ट
![]()







