एमपी में बनेंगे 1600 से ज्यादा पुल-पुलिया,खर्च होंगे 4 हजार 572 करोड़ रुपए

भोपाल खुलासा रामबाबू मालवीय


 बंद हुआ एमपी का ये बड़ा पुल, अब 50 किमी. का लगाना पड़ेगा चक्कर।  बारिश शुरू होते ही प्रशासन ने बुधवार को पार्वती नदी के पुल से आवागमन पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है।आपको बता दें कि इस जैसी अनेक समस्याओं को देखते हुए मध्यप्रदेश में 1676 पुल-पुलिया का निर्माण कराने का निर्णय लिया है।इन पर 4 हजार 572 करोड़ रुपए खर्च होंगे।ये पांच साल की अवधि में बनेंगे।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए थे,पुल-पुलिया अब क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही जब निर्माण किया था,तब उस समय की जरूरत के अनुरूप छोटे आकार के बनाए थे,लेकिन आबादी बढ़ने के साथ ही आवागमन तेजी से बढ़ा है इसलिए उच्च क्षमता के पुलों की जरूरत देखते हुए सरकार ने इन्हें नए सिरे से बनाने का निर्णय लिया है।मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।नए जिलों में जनजातीय कार्य विभाग के कार्यालय खोलने व पिछड़ा छात्रावासों में छात्रों के लिए मेस की सुविधा देने के प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक की चर्चा में मंत्रियों से कहा कि 15 जुलाई के पहले तक सभी जिलों में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन कर दिया जाएं।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search