एमपी बजट 2026: सत्ता पक्ष में उत्साह, विपक्ष ने बताया ‘आंकड़ों का मायाजाल*

राजकुमार मेवाड़ा

*लोकेशन सीहोर*

 

 

*एमपी बजट 2026: सत्ता पक्ष में उत्साह, विपक्ष ने बताया ‘आंकड़ों का मायाजाल*

मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश हुए वर्ष 2026-27 के बजट पर सीहोर की सियासत गरमा गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने इसे ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए कहा कि ₹4,38,317 करोड़ का यह बजट विकसित मध्य प्रदेश का संकल्प है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना, 1 लाख सोलर पंप और किसान कल्याण वर्ष (2026) जैसे प्रावधानों की सराहना की। उनके अनुसार, प्रति व्यक्ति आय में 19.25% की वृद्धि सरकार की सफल नीतियों का प्रमाण है।

दूसरी ओर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने बजट को जनता के साथ ‘विश्वासघात’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है और किसानों की आय दुगनी करने या जीएसटी हटाने जैसे वादों पर मौन है। उनके अनुसार, यह बजट केवल आंकड़ों की बाजीगरी और चुनावी जुमला है, जिसमें गरीब और मजदूरों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं है।

सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा

affordablecarsales.co.nz




affordablecarsales.co.nz

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search