ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों को दिलाया गया प्रशिक्षण*

सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा मो 9617412820

ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों को दिलाया गया प्रशिक्षण*

  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर में शीघ्र ही ई-आफिस प्रणाली लागू की जाना इस हेतु आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में कार्यालय की विभिन्‍न शाखा में कार्यरत कर्मचारी एवं प्रभारियों को एनआईसी के माध्‍यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर प्रशिक्षण दिलाया गया, शीघ्र ही ई-आफिस प्रणाली लागू की जावेगी । कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को डिजिटल माध्यम से अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाना था ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षण के दौरान ई-ऑफिस प्रणाली की कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा इसके माध्यम से कार्यालयीन कार्यों में दक्षता बढ़ाने के संबंध में चर्चा की गई ।

इस अवसर पर एनआईसी अधिकारी श्री अनिल परमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली के विभिन्न मॉड्यूल्स, दस्तावेज़ प्रबंधन, फाइल ट्रैकिंग तथा डिजिटल हस्ताक्षर जैसी सुविधाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया ।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search