आपरेशन मुस्कान* अंतर्गत थाना आष्टा द्वारा नाबालिग़ अपहर्ता 16 साल 06 माह को दस्तयाव कर आरोपी किया गिरफ्तार।

सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा

मो,9617412820

आपरेशन मुस्कान* अंतर्गत थाना आष्टा द्वारा नाबालिग़ अपहर्ता 16 साल 06 माह को दस्तयाव कर आरोपी किया गिरफ्तार।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 15.04.26 को सूचनाकर्ता द्वारा थाना आष्टा में उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि उसकी 16 साल 06 माह नाबालिग लड़की घर से बिना बताये कही चली गई है। उक्त रिपोर्ट पर थाना आष्टा में अपराध क्रमांक 207/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में अपहृता की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इंदौर से अपहर्ता को दस्तयाव कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है एवं नाबालिक बालिका ने पूछताछ मे बताया कि उसे मोहल्ले का दिलीप उर्फ़ गोलू पिता सुन्दरलाल उम्र 25 वर्ष निवासी इंद्रा कालोनी आष्टा बहला फुसलाकर इंदौर ले गया था जिसने उससे विवाह कर लिया था।आरोपी दिलीप उर्फ़ गोलू को भी गिरफ्तार किया गया है वैधानिक प्रक्रिया पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

 

सराहनीय कार्य :- निरीक्षक गिरीश दुबे , सहा उप निरी जगदीश धुर्वे , आर अमन जाटव , आर मेहरवान परमार।

सीहोर खुलासा न्यूज जिला क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट 

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search