आगामी त्योहारों को लेकर श्यामपुर तहसील कार्यालय में शांति समिति की बैठक संपन्न

श्यामपुरMPराजकुमार मेवाड़ा

मो.9617412820

  • हैडिंग//आगामी त्योहारों को लेकर श्यामपुर तहसील कार्यालय में शांति समिति की बैठक संपन्न

श्यामपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में आपसी भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज तहसील कार्यालय में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करना और नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।थाना प्रभारी ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और गश्त बढ़ाने की बात कही,त्योहारों के समय बाजारों में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए

सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों पर कड़ी नजर रखने और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की गई

श्याम नंदन चंदेल (तहसीलदार, श्यामपुर,उन्होंने आयोजन समितियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया

स्वरूप सिंह रावत थाना प्रभारी, श्यामपुर उन्होंने सुरक्षा संबंधी बारीकियों पर चर्चा की और नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की

बैठक में आसपास के क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्थानीय समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के सामने रखा

सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search