सीहोर,अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल का बड़ा ऐलान, 5000 परिवारों तक चलेगा जनसंपर्क अभियान

श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा
मो,9617412820

हैडिंग//सीहोर,अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल का बड़ा ऐलान, 5000 परिवारों तक चलेगा जनसंपर्क अभियान

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) और राष्ट्रीय बजरंग दल (NBD) की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक रविवार, 2 अगस्त को बस स्टैंड स्थित गीता मानस भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए,
5,000 परिवारों तक पहुंचेगा संगठन:सीहोर जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर 5,000 परिवारों से सीधा संपर्क साधा जाएगा। गौरतलब है कि इस अभियान के तहत देश भर में 25 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
14 अगस्त को निकलेगा मशाल जुलूस:अखंड भारत संकल्प दिवस’ के अवसर पर 14 अगस्त को सीहोर जिले के सभी 10 प्रखंडों में भव्य मशाल जुलूस निकाले जाएंगे।
ओजस्विनी परिषद का विस्तार: महिला सशक्तिकरण और संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से सभी प्रखंड स्तरों पर ‘ओजस्विनी परिषद’ की महिला कार्यकर्ताओं की समितियों का गठन किया>इस जिला बैठक में केंद्रीय संयुक्त मंत्री
प्रदीप जी गौड़,मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अतुल कुमार राठौड़ ‘काका जी’प्रांत महामंत्री संजीव जी पटेरिया,एवं जिला अध्यक्ष *मनीष मेवाड़ा** सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीहोर खुलासा न्यूज जिला क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search