राजकुमार मेवाड़ा
*लोकेशन सीहोर*
मो,7987976660
*सीहोर में मानवता शर्मसार सड़क पर नवजात का अंतिम संस्कार और न्याय की गुहार*
सीहोर से आई एक तस्वीर ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। जिला अस्पताल के बाहर जिस नवजात के शव को लेकर परिजन इंसाफ के लिए सड़क पर बैठे थे, अब उसी बच्ची का सड़क पर अंतिम संस्कार करने का वीडियो वायरल हो रहा है।
भैरूंदा निवासी संतोष जाट की पत्नी ने समय से पहले बच्ची को जन्म दिया था, जिसकी 5 जनवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का संगीन आरोप लगाते हुए अस्पताल के गेट पर धरना दिया। प्रशासन और सिविल सर्जन का दावा है कि बच्ची प्री-मैच्योर थी और उसे बचाने की हर संभव कोशिश की गई, यहाँ तक कि शव वाहन की पेशकश भी ठुकरा दी गई
सीहोर खुलासा न्यूज़ क्राइम रिपोर्ट राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट
![]()





