सीएम राइज स्कूल में मनाया गया स्काउट दल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस 

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


बैरसिया। बुधवार 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शासकीय ठाकुर लाल सिंह सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरसिया में स्काउट दल द्वारा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस आयोजित किया गया। जिसमें स्वच्छ भारत, सुंदर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में प्रार्थना सभा स्थल पर साफ़ सफाई की, विद्यालय में लगे पोधो को गोद लिया,भक्ति भजन में वैस्णव जन गाया गया। शांति के लिए रघुपति राघव राजा राम गीत गाया गया। गांधी दर्शन में बच्चों ने गांधी जी का रूप रख कर अपनी प्रस्तुति दी। गांधी जी के चित्र बनाएं गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व चेम्पियन ( कुश्ती) समाज सेविका बहन नीतू शर्मा ने महात्मा गांधी के चित्र बनाने वाले छात्रों को अपनी ओर से 500 -500 की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कॉउट दल के सभी छात्रों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में चंद्रभान कुशवाह ने महात्मा गांधी अहिंसा के विचारों को प्रस्तुत किया। साथी बहन नीतू शर्मा ने बच्चों को 2 अक्टूबर गांधी जयंती राष्ट्रीय पर्व एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन स्काउट दल के प्रभारी मदन गोपाल नामदेव द्वारा किया गया। इस अवसर परबख्तेयार गाजी,बृजेश कुमार ,डॉ रेखा सिंह मेहर,चंद्रभान कुशवाह,महराज सिंह मीना,राजेश कुमार शर्मा,सपना शर्मा, कनीजा फतीमा,अरुणा दांगी,दिनेश कुमार गुप्ता एवं जीत शर्मा पहलवान सहित बड़ी संख्या में छत्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search