- श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा
मो 9617412820
हैडिंग//साँची ग्रुप ऑफ एजुकेशन, श्यामपुर के मेधावी छात्र देव पाठक ने आईआईटी पटना में एडमिशन पाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन, विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान समारोह

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0196,0.0000;
brp_del_sen:0.1000,0.0000;
motionR: null;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.3954626, 0.61308324);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 307.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 38;

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0178,0.0000;
brp_del_sen:0.1000,0.0000;
motionR: null;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.3954626, 0.61308324);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 282.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
साँची ग्रुप ऑफ एजुकेशन, श्यामपुर के होनहार विद्यार्थी देव पाठक (पिता श्री विशाल पाठक एवं माता श्रीमती सुनीता पाठक) ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे सीहोर जिले और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। देव पाठक का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान iiT Patna में B.Tech (ECE – इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग)में हुआ है। इस शानदार सफलता के उपलक्ष्य में साँची ग्रुप ऑफ एजुकेशन श्यामपुर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।12वीं में 91.8% और JEE Advanced में 1700वीं रैंक हासिल की
सम्मान समारोह में जानकारी देते हुए बताया गया कि देव पाठक ने साँची ग्रुप ऑफ एजुकेशन से 12वीं कक्षा की परीक्षा 91.8%अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिस्पर्धी परीक्षा JEE Mains में 99.58 पर्सेंटाइल तथा JEE Advanced में ऑल इंडिया 1700वीं रैंक हासिल की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर उन्हें IIT पटना में B.Tech ECE ब्रांच में प्रवेश मिला है।
निदेशकों एवं अतिथियों द्वारा देव व माता-पिता का सम्मान
विद्यालय में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में अन्य सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के बीच देव पाठक और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। यह सम्मान साँची ग्रुप ऑफ एजुकेशन के:
डायरेक्टर श्री धर्मेंद्र श्रीवास्तव
डायरेक्टर श्री मनोज पाटीदार
श्रीमती कविता श्रीवास्तव
कुमारी खुशी श्रीवास्तव
के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया
मीडिया से बात करते हुए मेधावी छात्र देव पाठक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ‘रेडरोज कॉन्वेंट स्कूल’ और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा ‘साँची ग्रुप ऑफ एजुकेशन श्यामपुर’ से पूरी करने की बात कही। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा:
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेरी सफलता में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका ‘कंसिस्टेंसी’ (निरंतरता) और अनुशासन की रही है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मैंने हर दिन पढ़ाई को अपना लक्ष्य बनाया और निरंतरता बनाए रखी। मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन को देता हूँ।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार और सभी अध्यापकों ने देव पाठक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेकर कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया
सीहोर खुलासा न्यूज जिला क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा
![]()





