वेयरहाउस में हंगामा हम्मालों की चोरी पकड़ी गई

सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा

मो,9617412820

वेयरहाउस में हंगामा हम्मालों की चोरी पकड़ी गई

सीहोर के तकीपुर वेयरहाउस में चने की तुलाई के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। किसान जब अपनी उपज तुलवा रहे थे, तभी नजर चूकते ही हम्मालों ने चने की कट्टी (बोरी) गायब कर दी। सतर्क किसान ने हम्माल को रंगे हाथों चोरी करते पकड़ लिया अब पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है

किसानों का आरोप है कि यहाँ हर ट्रॉली से एक कट्टी चोरी करना आम बात हो गई है। चोरी पकड़े जाने पर गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा किया और हम्माल की धुनाई कर उसे वेयरहाउस से भगा दिया।

मामले के बढ़ते ही वेयरहाउस कर्मचारी मौके पर पहुँचे और अपनी गलती स्वीकार की। कर्मचारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि “अब भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।” किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा ऐसी धांधली हुई तो किसान उचित कारवाही करेंगे

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search