बैरसिया खुलासा जगत रामबाबू मालवीय
बैरसिया। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय बैरसिया में युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर एस पाल द्वारा की गई। सर्वप्रथम प्रभारी प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माला पहनाई गई। साथ ही सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा सामुहिक रूप से सुबह सूर्य नमस्कार किया गया। तत्पश्चात्” रन फॉर स्वदेशी” के तहत सभी के द्वारा मैराथन की गई। साथ ही साथ युवा दिवस के अवसर पर करियर सेल के अंतर्गत व्याख्यान माला का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक राहुल पटेल द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा एवं लगभग 60 विद्यार्थियों द्वारा भागीदारी की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ चन्द्रकान्ता अहिरवार द्वारा एवं आभार श्रीमती प्रीति यादव द्वारा किया गया।
![]()







