सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा
थाना भैरूँदा
दिनांक 20.02.2026
——————
*भैरूंदा थाना द्वारा नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजन को किया सुपुर्द*
——————-
*घटना का विवरण–*
दिनांक 14.02.2026 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 13.02.2026 को रात्रि में उसकी नाबालिग लडकी उम्र 17 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कही ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 91/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया।
—————-
*पुलिस कार्यवाही–*
सीहोर पुलिस अधीक्षक *श्री दीपक कुमार शुक्ला* के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनिता रावत व एसडीओपी श्री रोशन जैन के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी भैरूँदा द्वारा अपराध क्रमांक 91/26 धारा – 137(2) बीएनएस में अपृहरता व संदेही की तलाश हेतु टीम गठित की गयी। आरोपीगण की तलाश हेतु मुखबिर तत्रं को सक्रिय किया गया व तकनीकी सहायता प्राप्त की जिसके परिणाम स्वरुप अपृहरता को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई। अपृहरता को बाल अपचारी उम्र 17 साल के कब्जे से खडगांव के पास से दस्तयाब किया गया। तत्पश्चात अपृहरता के कथन लेने एवं मेडिकल परीक्षण कराने उपरान्त अपृहरता को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। अपृहरता के कथन के आधार पर बाल अपचारी को अभिरक्षा मे लेकर माननीय किशोर न्यायालय पेश किया गया ।
——————–
*सराहनीय भूमिका*-
उनि लोकेश सोलंकी, प्र.आर. दिनेश जाट, आर. सचिन, आर. रविन्द्र,.आर.विश्वास, आर. मनोक, म.आर प्रीति का सराहनीय योगदान रहा।
सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा
![]()





