बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
बैरसिया। एक बेहतर और उज्ज्वल भविष्य के लिए सनशाइन हायर सेकेंडरी स्कूल गुनगा में नशा मुक्ति को लेकर विद्यार्थियों ने संकल्प लिया।नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित तथा अखंड सेवा एवं जन विकास कल्याण समिति भोपाल द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में चिकित्सकों ने बताया कि नशीली दवाओं का सेवन न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है,बल्कि सामाजिक जीवन एवं परिवार भी इससे प्रभावित होते हैं। विद्यार्थियों ने न केवल ध्यानपूर्वक बातों को सुना,बल्कि नशा मुक्त रहने की शपथ भी ली। इस अवसर पर रंगों से भरी चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पना से नशामुक्त समाज का चित्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। समिति संचालक अमित चौहान ने कहा कि यदि युवा जागरूक होंगे तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन निश्चित है।
![]()





