- धर्मेंद्र योगी मों,9165626040
oplus_0
oplus_0
नगर भैरूंदा में निकाली तिरंगा यात्राः बड़ी संख्या में स्कूल विद्यार्थी भी हुए शामिल; नगर के मुख्य मार्गों से निकली तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा आभियान के तहत नगर भैरूंदा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। शासन से दिशा निर्देश अनुसार 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाना है।

नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन से दिशा निर्देश अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जो नगर के सीएम राइज स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के जेपी मार्केट, दुर्गा मंदिर चौराहा,बस स्टैंड होते हुए कृषि संगोष्ठी भवन पहुंची जहा सामूहिक राष्टगान के साथ तिंरगा यात्रा का समापन किया गया

oplus_0
जहां देश के उन शहीदों को याद किया गया, जिन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावर करके इस देश को स्वतंत्रता दिलाई। तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर शासकीय और अशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
साथ ही नगर प्रशासनिक अधिकारी पुलिस प्रशासन नगर परिषद के अधिकारी और पार्षद गण सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी नागरिकों को अपने घर पर 15 अगस्त तक तिरंगा लहराने के लिए अपील करते हुए तिरंगा यात्रा का सामूहिक राष्ट्रगान के साथ में समापन किया गया।
![]()





