खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेंबाड़ा की रिपोर्ट
मो,9617412820
*छिंदवाड़ा जिले में हुई बच्चों की मौत को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन*
*स्वस्थ मंत्री के इस्तीफे की मांग*
छिंदवाड़ा में हुई कफ सिरप से बच्चों की मौत के गंभीर मामले को लेकर सीहोर में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने सिविल हॉस्पिटल के सामने धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान राजीव गुजराती ने सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को घेरा और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी मंत्री का पद पर बने रहना असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है।
गुजराती ने सीहोर सिविल हॉस्पिटल में आए दिन हो रही अव्यवस्थाओं और घटनाओं को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, जिसका खामियाजा आम जनता, खासकर बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए सरकार की विफलता को जिम्मेदार ठहराया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने सीहोर जिले में हुई एक बच्ची की मौत ओर भेरूंदा के निजी हस्पताल में परिजनों को शव ना देने के मामले पर सीहोर जिला भाजपा की निंदा की है प्रदेश के साथ सीहोर जिले की स्वस्थ व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए हैं
खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की रिकॉर्ड
![]()





