सीहोरMP राजकुमार मेवाड़ा
मो,9617412820
हेडिंग// आष्टा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के ऊपर पत्थर बाजी। ,
खबर सीहोर जिले की तहसील आष्टा से आ रही है जहां अचानक रात को करणी सेना के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर हमला हो गया बताया जा रहा है आसामाजिक तत्वों द्वारा यह हमला किया गया है हमले में मारपीट और पत्थर बाजी का जिक्र करते हुए एक व्यक्ति दिख रहा है फिलहाल भारी पुलिस बल वहां तैनात हो गया है विवाद के बाद हालात बिगड़ गए। दो समुदायों के बीच झड़प के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भोपाल-इंदौर हाईवे जाम कर दिया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।रात करीब 9 बजे आष्टा के अलीपुर चौराहे के पास पुराने भोपाल-इंदौर मार्ग पर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसा में बदल गया। पार्वती पुल के पास रेस्ट हाउस के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव के दौरान सड़क पर खड़े और गुजरते कई वाहनों को नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई।ता
*या जा रहा है कि हरदा में आयोजित करणी सेना के कार्यक्रम से लौट रहे कार्यकर्ताओं में से एक व्यक्ति की स्थानीय युवक से मामूली बात पर तकरार हुई थी। देखते-ही-देखते आसपास के लोग जुट गए और हालात बेकाबू हो गए। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने मामले को संभाल लिया है और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है सीहोर से खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट
<
![]()





