अवैध डीजल भंडारण पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही 

सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा

मो,9617412820

अवैध डीजल भंडारण पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अवैध डीजल भंडारण कर विक्रय़ करने वालो पर कार्य़वाही हेतु निर्देशित किया गया था ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत एवं श्री दामोदर गुप्ता एसडीओपी आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी हेमंत पांडेय को प्राप्त मुखबिर सूचना पर आरोपी का चद्दर का टपरा (शेड) इन्दौर भोपाल रोड जावर से टीन(चद्दर) की गोदाम से अवैध डीजल भंडारण पाए जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी— 01.- दीपसिह पिता प्रहलाद सिह परिहार उम्र 42 साल नि. जरखी थाना सुंदर्शी जिला शाजापुर

फरार आरोपी- 01. जुगल जायसवाल नि. मालीपुरा आष्टा 02. यश जायसवाल नि. आष्टा

जप्त मशरूका— 4825 लीटर डीजल मूल्य लगभग 400000 रू., (छोटे बडे ड्रम कुल 32)

सराहनीय कार्य-उपुअ हेमंत पांडेय, उनि संतोष विश्वकर्मा, प्रआर 619 जस्सुलाल सोलंकी, आर 765 नरेन्द्र, आर 624 मनोज, आर 357 जितेन्द्र जमरे, आर 173 सुरेन्द्र जमरा, आर 219 अमित जमरे, आर 855 कमलेश पंवार, सैनिक 201 संतोष पोरवाल, सैनिक 168 राहुल परमार, सैनिक 1203 संतोष, सैनिक 132 यशवंत, सैनिक 13 गोपाल व थाना जावर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही ।

सीहोर जिला क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search