बिना मान्यता रजिस्ट्रेशन के ब्यावरा में चल रहा सागर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत

मेडिकल ऑफिसर डॉ दत्ता, व टीम ने की जाँच , अस्पताल का गिराया शटर, नही किया सील
शहर के ओल्ड ए.बी. रोड मधु मिलन सिंटेक्स फैक्ट्री के सामने संचालित सागर मल्टी स्पेशलिस्ट एंड ट्रामा सेंटर में आई एक डायबिटीज से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान शुक्र -शनिवार की रात मौत हो गई है. मुख्य मार्ग पर ही अवैध रूप से अस्पताल संचालित हो रहा है. इतना ही नहीं इस अवैध रूप से संचालित अस्पताल में 15 बेड लगे हुए हैं और गेट के अंदर ही मेडिकल दुकान लगी हुई है. महिला मरीज ग्राम डाबला की बताई गई है. जिनके परिजन सुबह देहात पुलिस थाना ब्यावरा में सागर हॉस्पिटल के डॉक्टर के इलाज में लापरवाही की रिपोर्ट लिखाने देहात थाना गए थे. थाना प्रभारी गोविंद मीणा से इस प्रकरण की जानकारी पत्रकारों द्वारा चाही गई तो उन्होंने बताया कि यह लोग थाने पर आए थे, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट नहीं लिखवाई. इसके बाद वे यहां से चले गये. उक्त मामले को लेकर जब राजगढ़ सीएमएचओ डॉ श्रीमती किरण वाडिवा से ब्यावरा में सागर हॉस्पिटल के संचालन की जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि ब्यावरा में सागर हॉस्पिटल की मान्यता के लिए फिलहाल आवेदन आया है. अभी कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ. जब सीएमएचओ को बताया गया कि सागर हॉस्पिटल यहां संचालित है और उसमें एक भर्ती महिला मरीज जो की ढाबला गांव से आई थी, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. तब उन्होंने संभवतः ब्यावरा शासकीय सिविल अस्पताल से मेडिकल स्टाफ और डॉ सोरेन दत्ता व टीम को सागर अस्पताल पहुंचाया. तब उन्होंने अस्पताल पहुंच कर जांच पड़ताल की और ब्यावरा में बिना मान्यता, रजिस्ट्रेशन के सागर अस्पताल संचालित होना पाया गया, और टीम की लिखा पढ़ी के दौरान ही शव को परिजन जो सागर हॉस्पिटल के सामने खड़े वाहन में डाल कर ले गये. डॉक्टर दत्ता और उनकी टीम सागर हॉस्पिटल का शटर नीचे गिरा कर हॉस्पिटल से चल दिए. फिलहाल अस्पताल को सील नहीं किया गया है. और नहीं पोस्टमार्टम हुऐ ही शव को हॉस्पिटल से करीब 4:30 -5 बजे के बीच अपने घर पर ले गए।
![]()





