जमीन न मिलने से परेशान महिला ने तहसीलदार के सामने खाई सल्फास की गोली

राजगढ़ जिले के सुठालिया क्षेत्र का मामला, महिला धापूबाई पति मदनलाल मेहर उम्र 55 वर्ष ने तहसीलदार पर जमीन का विवाद न सुलझाने का आरोप लगाते हुए सल्फास की गोली खा ली , परिजन का कहना हैं— अधिकारियों ने जमीन दिलाने का वादा तो किया है, लेकिन अब मकान को भी अतिक्रमण बताकर हटाया जा रहा है।
महिला का इलाज निजी अस्पताल अस्पताल में जारी है।

परिजनों का आरोप है कि “तहसीलदार से लेकर विधायक-कलेक्टर तक सबके चक्कर लगाए, किसी ने नहीं सुनी। अब हमारे मकान-कुएं को भी उजाड़ रहे। बहु का कहना है मेरी सास को कुछ हुआ तो सभी पर केस करूंगी”

जब इस मामले में तहसीलदार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि“कॉलेज गेट के सामने चौकीदार का मकान अतिक्रमण में है, हटाने की कार्रवाई चल रही थी। महिला ने पहले ही सल्फास खा ली। प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावरा रेफर कर दिया गया था , अब स्थिति सामान्य है।”
मामला विवादित को लेकर परिजन आक्रोशित में होकर जांच की मांग की है

![]()





