रायसेन संवाददाता संजय सराठे
मो नं –7509116765
रायसेन के ग्राम शिवतला में हुआ गौ उपचार केंद्र का भव्य शुभारंभ
रायसेन जिले के ग्राम शिवतला में टीम सेवा ही संकल्प की युवाओं की अनूठी पहल से गो उपचार केंद्र का पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। यह जानकारी पं. शिवकुमार पाराशर ने दी। उन्होंने गौ माता की सेवा हेतु दान राशि सार्वजनिक रूप से टीम संकल्प को प्रदान की।
बीते तीन वर्षों से टीम द्वारा घायल, बीमार व सड़क दुर्घटनाग्रस्त गौ माता की सेवा की जा रही है। नव-स्थापित केंद्र में ऐसे गौवंश का प्राथमिक उपचार किया जाएगा। टीम का संकल्प है कि कोई भी गौ माता भूखी-प्यासी सड़क पर न मरे; इसके लिए भोजन व देखभाल की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सभी से सहयोग की अपील करते हुए गंदगी न फैलाने का आग्रह किया गया, विशेषकर गार्डन व होटल संचालकों से।
![]()





