Khulasa News MP//इंदौर में युवतियों ने पेट्रोल पंप पर जमकर चलाए लात-घूंसे!

इंदौर के एरोड्रम इलाके के पेट्रोल पंप पर दो युवतियों ने लाइन में लगने की बात पर पंप कर्मियों और अन्य कस्टमर से मारपीट कर दी। हंगामे के बाद यहां पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।एरोड्रम पुलिस के मुताबिक नायरा पेट्रोल पंप की कर्मचारी सीमा तोमर निवासी ई चंदन नगर ने बताया कि तुहिना और सोना खान निवासी गरीब नवाज कॉलोनी नायरा पेट्रोल पंप छोटा बांगड़दा पर सोमवार दोपहर पेट्रोल भरवाने पहुंची थी। इस दौरान यहां उन्हें कर्मचारियों ने लाईन में गाड़ी लगाने के लिए कहा। तभी तुहिना और सोना विवाद करने लगी। उन्होंने यहां पिता सिपाही खान और भाई सनी खान को मोबाइल पर कॉल कर बुला लिया। यहां खड़े कस्टमर ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद चारों ने मिलकर पंप कर्मचारी सिम्मी पंवार, उमा, देवेन्द्र सहित अन्य लोगों से मारपीट की।

पुलिस के मुताबिक बाद में मौके पर जाकर आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज निकाले गए। जिसमें पहले दोनों युवतियां पंप पर एक अन्य कस्टमर और एक महिला कर्मचारी से मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर ली है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AVEIRO

Content As nossas lojas Corporativo Guia para escolher uma balança inteligente Portanto,

Loading

हैडिंग//भाजपा विधायक सुदेश राय द्वारा पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक दस्तक, सीहोर विधायक सुदेश राय ने जताई खुशी

सीहोरMPराजकुमार मेवाड़ा मो,9617412820 भाजपा विधायक सुदेश राय द्वारा पश्चिम बंगाल में भाजपा

Loading

Search