Bhopal MP khulasa//सेन समाज विकास संगठन का प्रांतीय महाअधिवेशन सम्पन्न, युवाओं को मिला नेतृत्व

भोपाल संवाददाता संजय सराठे

मो नं–7509116765

सेन समाज विकास संगठन का प्रांतीय सेन महाअधिवेशन एवं पदभार शपथ ग्रहण समारोह

युवाओं को मिला नेतृत्व

 

भोपाल। सेन समाज विकास संगठन का कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत में विस्तारित है। इसी क्रम में संगठन के मध्यप्रदेश विस्तार के तहत राजधानी भोपाल के रेलवे इंस्टिट्यूट परिसर में सेन समाज विकास संगठन मध्यप्रदेश का प्रांतीय सेन महाअधिवेशन एवं पदभार ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश स्तर पर विस्तार करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियाँ की गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. एस. राजोरिया की अनुशंसा पर तथा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष रामरतन सेन एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष वंदना सेन की सहमति से सुरेश आचार्य को प्रदेश युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में युवाओं एवं महिलाओं को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. एस. राजोरिया ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के नियमों की जानकारी देते हुए शपथ दिलाई और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारीगण, समस्त जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक कार्यकारिणी, मातृ शक्तियाँ सहित संगठन के सभी वीर योद्धा एवं प्रदेशभर से बड़ी संख्या में सेन समाज के लोग उपस्थित रहे।
समारोह उत्साह, एकता और संगठनात्मक मजबूती के संदेश के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search