Bhopal MP khulasa//भोपाल जिले के ग्राम पिपलिया जाहिरपीर में निकली भव्य कलश यात्रा ,भागवत कथा 3 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगी

भोपाल संवाददाता संजय सराठे

मो नं–7509116765

भोपाल जिले के ग्राम पिपलिया जाहिरपीर में भव्य कलश यात्रा निकाली गईं,माताओं बहनों और कन्याओं ने इस कलश यात्रा में जिस समर्पण, ऊर्जा और प्रेम से भाग लिया, वह अतुलनीय रहा।भव्य कलश यात्रा में विशेष झांकियां चाहे वह राम दरबार हो,राधा कृष्ण हो,शिव परिवार हो या अन्य झांकियां प्रस्तुत की गई हो, वह वास्तव में आकर्षण का केंद्र रही और सभी ग्राम वासियों की सक्रिय भूमिका भी एक प्रेरणादायक मिसाल बनी है। कलश यात्रा में सभी ग्रामवासी उपास्थित रहे जिसमे मुख्य रूप से भुजवल सिंग पटेल,अरविन्द मिश्रा, राजकुमार पटेल,वीरेन्द्र शर्मा,ज्वाला सिंह,प्रशांत ठाकुर, नरेन्द्र मीणा एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासियों भक्त मौजूद रहे।

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 3 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगी कथा वाचक पंडित ओमप्रकाश चतुर्वेदी के मुखारविंद से भक्त कथा सुनेंगे

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search