Bhopal mp khulasa//डॉ. प्रवीण तोगड़िया का 5 दिवसीय मध्य भारत प्रवास संपन्न, खजूरी सड़क में हुआ आत्मीय स्वागत

डॉ. प्रवीण तोगड़िया का 5 दिवसीय मध्य भारत प्रवास संपन्न, खजूरी सड़क में हुआ आत्मीय स्वागत

 

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का मध्य भारत प्रांत में 5 दिवसीय प्रवास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सभाएं कीं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को लेकर चर्चा की।
प्रवास के अंतिम दिन 2 तारीख को डॉ. तोगड़िया का आगमन संत जिले के अध्यक्ष विवेक राजपूत के निज निवास ग्राम खजूरी सड़क में हुआ। यहां उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संत जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संत जिला महामंत्री युवराज राजपूत तथा विवेक राजपूत के दादाजी श्री कमल सिंह हाड़ा ने डॉ. तोगड़िया का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें सप्रेम भेंट भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के पश्चात डॉ. प्रवीण तोगड़िया इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search