Bhopal mp khulasa// कौन है जमना सेन जिन्हें पूरा प्रदेश दे रहा बधाई

संजय सराठे मो नं–7509116765

कौन है जमना सेन जिन्हें भाजपा ने दी प्रदेश की जिम्मेदारी ,रायसेन में बढ़ा जमना सेन का कद

राजनीति में लंबे समय से सक्रिय और नगर पालिका परिषद रायसेन के पूर्व अध्यक्ष जमना सेन का कद एक बार फिर बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
गौरतलब है कि जमना सेन जनवरी 2015 में रायसेन नगर पालिका की पहली परिषद में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित होकर शहर के प्रथम नागरिक बने थे। बाद में वे भाजपा में शामिल हुए और संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वर्तमान में वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं।
राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2022 के नगरीय निकाय चुनाव में उनकी पत्नी श्रीमती सविता जमना सेन भाजपा से रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुईं, जिससे सेन परिवार का नगर की राजनीति में प्रभाव और मजबूत हुआ।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एवं सेन समाज के लोगों ने जमकर उत्सव मनाया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार की मौजूदगी में जमना सेन का पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ो साथ कार्यकर्ताओं एवं सेन समाज ने खुशी जाहिर की।
समर्थकों ने इस नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और लंबे समय से किए जा रहे जनसेवा कार्यों का सम्मान बताया है। वहीं, जमना सेन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने तथा समाज के हर वर्ग के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search