Bhopal MP khulasa//अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी सफलता: ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिग बालिकाएँ सकुशल परिवारों को सौंपीं

भोपाल संवाददाता संजय सराठे

मो नं–7509116765

 

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी सफलता: ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिग बालिकाएँ सकुशल परिवारों को सौंपीं

भोपाल। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया है। पुलिस की इस तत्परता ने परिजनों को बड़ी राहत दी।

चार वर्षीय बालिका को एक घंटे में खोज निकाला
बीती रात लगभग 12:30 बजे थाना अयोध्या नगर में माता-पिता ने अपनी 4 वर्षीय बच्ची के गुम होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर बालिका को ढूंढ निकाला और सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

16 वर्षीय बालिका को तकनीकी व मुखबिरी के आधार पर किया बरामद
इसी क्रम में 24 नवंबर 2025 को एक 16 वर्षीय बालिका घर से बिना बताए लापता हो गई थी। इस पर थाना अयोध्या नगर में गुम इंसान पर से अपराध क्रमांक 504/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने लगातार पतारसी, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की जानकारी के आधार पर खोजबीन जारी रखी। अंततः 26 नवंबर 2025 को बालिका को भोपाल रेलवे स्टेशन के आसपास से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उप निरीक्षक सुदील देशमुख, उप निरीक्षक विजय सिंह कर्चुली, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र राजपूत, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह और प्रआर 2233 रूपेश जादौन की सराहनीय भूमिका रही।

अयोध्या नगर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि ऑपरेशन मुस्कान बच्चों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रभावी उदाहरण है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search