श्यामपुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने निकाला भव्य मशाल जुलूस

श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा
मो,9617412820

हैडिंग//श्यामपुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने निकाला भव्य मशाल जुलूस

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल (प्रखंड श्यामपुर) के तत्वावधान में **14 अगस्त** को *अखंड भारत संकल्प दिवस’*के अवसर पर एक विशाल एवं भव्य मशाल जुलूस*का आयोजन किया गया।
यह जुलूस शाम 7.00 बजे श्यामपुर स्थित **महावीर चौक** से पूरे उत्साह और देश भक्ति के माहौल में प्रारंभ हुआ। हाथों में जलती हुई मशालें, भगवा ध्वज और ‘जय श्री राम’ तथा ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों का जनसैलाब श्यामपुर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजर
जुलूस महावीर चौक से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों व मुख्य बाजारों से होता हुआ श्यामपुर बस स्टैंड पहुँचा।
महाआरती श्यामपुर बस स्टैंड पर भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं भव्य आरती की गई, जिसके पश्चात मशाल जुलूस का शांतिपूर्ण समापन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल सीहोर जिला अध्यक्ष मनीष मेवाड़ा ने 14 अगस्त 1947 के विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए देश की अखंडता और सुरक्षा का संकल्प दोहराया।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही और स्थानीय लोगों ने भी विभिन्न स्थानों पर जुलूस का उत्साहपूर्वक स्वागत किया

सीहोर खुलासा न्यूज जिला क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search