श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा मो,9617412820
अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर श्यामपुर में निकलेगा भव्य मशाल जुलूस

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में ‘अखण्ड भारत संकल्प दिवस’ के अवसर पर 14 अगस्त, शुक्रवार को श्यामपुर में भव्य मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सीहोर जिले भर में भी विभिन्न स्थानों पर मशाल जुलूस निकाले जाएंगे।
दिनांक,14 अगस्त 2026, दिन शुक्रवार
*समय:** शाम 6:00 बजे से
*स्थान:** महावीर चौक से प्रारंभ, श्यामपुर
*आयोजक:** अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद – राष्ट्रीय बजरंग दल (श्यामपुर एवं सीहोर जिला)
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल सीहोर जिलाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भारत को पुनः अखण्ड बनाने के संकल्प के साथ इस मशाल जुलूस में शामिल होने की अपील की है
सीहोर खुलासा न्यूज जिला क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा
![]()





