सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा
मो,9617412820

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पैर काटा; बचाव में आए बेटे को भी आई चोट
एंकर. सीहोर।
जिले के ग्राम हाथीघाट में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसका पैर काट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे को भी चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, शाम को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद रात करीब 1 बजे आरोपी पति ने घात लगाकर सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसका पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल महिला को बचाया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पुत्र सुनील को भी चोटें आईं।
घटना के बाद घायल महिला और उसके पुत्र को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
![]()





